उज्जैन (एमपी) में बाबा महाकाल की सवारी के फोटो-वीडियो में भगवान चंद्रमोलेश्वर के हाथ में चिलम जैसी वस्तु दिखाई देने पर विवाद हो गया। पांच श्रद्धालुओं ने कलेक्टर रोशन सिंह और मंदिर समिति को शिकायत देकर जांच व कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और नशे को लेकर गलत संदेश गया।