महंगे सोने का सस्ता विकल्प बन रहा 9 कैरेट, बाज़ार में गोल्ड के हैं कौन-कौनसे कैरेट्स?

सरकार ने 9 कैरेट के सोने के गहनों पर हाल ही में हॉलमार्किंग अनिवार्य की है। बाज़ार में 24, 23, 22, 20, 18 और 10 कैरेट का सोना भी मौजूद है। गौरतलब है, अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद (जीजेसी) के अध्यक्ष राजेश रोकड़े ने हाल ही में 9 कैरेट गोल्ड को सस्ता, टिकाऊ और स्टाइलिश विकल्प बताया था।