महंगे हुए टाइटल स्पॉन्सरशिप के राइट्स, BCCI ने किया 15% का इजाफा
द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने टाइटल स्पॉन्सरशिप राइट्स के लिए रिज़र्व प्राइस में 15% से अधिक की बढ़ोतरी कर दी है। इसे ₹4.2 करोड़/मैच से बढ़ाकर ₹4.9 करोड़/मैच कर दिया गया है। असोसिएट पार्टनर राइट्स का बेस प्राइस भी ₹82 लाख प्रति मैच से बढ़ाकर ₹95 लाख प्रति मैच किया गया।