inshorts

महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी का एलान, इस राज्य सरकार ने दिया दिवाली गिफ्ट

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दिवाली से पहले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 2% की बढ़ोतरी को मंज़ूरी दे दी है। राज्य के पीएसयू कर्मचारियों का मिलने वाला कुल महंगाई भत्ता 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा। इससे लगभग 8.5 लाख राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा।