महात्मा गांधी की 'विचित्र' प्रतिमा को लेकर छिड़ा विवाद
केरल के गुरुवायूर में स्थित एक बायो पार्क में हाल ही में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण किया गया जिसे लेकर विवाद छिड़ गया है। दरअसल, महात्मा गांधी की यह प्रतिमा उनसे बिल्कुल भी मेल नहीं खाती व विपक्षी दलों ने इसे महात्मा गांधी का अपमान बताया है। वहीं, मूर्तिकार का कहना है कि यह ऐब्स्ट्रैक्ट आर्ट है।