महात्मा गांधी की तस्वीर छापकर रूस में बेची जा रही बियर की बोतलें, हुई आलोचना

रूस की एक बियर निर्माता कंपनी द्वारा अपने उत्पाद में महात्मा गांधी की तस्वीर इस्तेमाल किए जाने की तस्वीरें-वीडियो वायरल हो रहे हैं। दरअसल, 'रिवॉर्ट' नामक कंपनी अपनी बियर की बोतलों/कैन्स पर महात्मा गांधी, नेल्सन मंडेला, मदर टेरेसा आदि की तस्वीरें इस्तेमाल कर रही है। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने इसकी आलोचना कर कंपनी पर कार्रवाई की मांग की है।