महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में ताली बजाने लगे नीतीश कुमार, वायरल हुआ वीडियो

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वह महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान ताली बजाते दिख रहे हैं। इस दौरान बिहार विधानसभा के स्पीकर नंद किशोर यादव ने नीतीश को रोका। वहीं, डिप्टी-सीएम विजय सिन्हा ने भी ताली बजाने के लिए हाथ उठाया लेकिन फिर नीचे कर लिया।