नागपुर में गुरुवार को आरएसएस की 100वीं वर्षगांठ पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ‘सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय’ के हवाले से कहा कि संघ में समरसता, समानता और जाति-भेद से मुक्त व्यवहार को देखकर महात्मा गांधी बेहद प्रभावित थे। उन्होंने कहा, "16 सितंबर 1947 को संघ की रैली में गांधीजी ने शिविर के अनुशासन और सादगी की तारीफ की थी।"