कोल इंडिया की सब्सिडियरी महानदी कोलफील्ड्स के IPO का ग्रे-मार्केट प्रीमियम एक हफ्ते में ₹9.25 से करीब 92% गिरकर ₹0.70 रह गया। 21-नवंबर के GMP के आधार पर संभावित लिस्टिंग लाभ महज 0.51% है। 23-नवंबर को बंद हो रहे इस IPO को दूसरे दिन 48% सब्सक्रिप्शन मिला। हालांकि, कुछ ब्रोकरेज ने अब भी इसे सब्सक्राइब करने की सलाह दी है।