महाभियोग का सामना कर रहे दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल को एक अदालत ने जेल से रिहा करने का आदेश दिया है। यून को जनवरी में देश में मार्शल लॉ लागू करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की गई थी। यून के खिलाफ कोर्ट ने अरेस्ट वॉरंट जारी किया था।