भारत की 3 और पांडुलिपियां UNESCO के मेमोरी रजिस्टर में हुईं शामिल, महाभारत, राजतरंगिणी-अर्थशास्त्र को मिला सम्मान

यूनेस्को ने भारत की 3-ऐतिहासिक रचनाओं- महाभारत, कल्हण की राजतरंगिणी और कौटिल्य के अर्थशास्त्र को एशिया-पैसिफिक मेमोरी रजिस्टर में शामिल किया है। इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित 'मेमोरी ऑफ द एशिया-पैसेफिक रीजनल रजिस्टर' के 11वें सत्र में यह फैसला लिया गया। इन तीनों पांडुलिपियों के शामिल होने के बाद इस सूची में भारत की कुल छह रचनाएं हो गई हैं।

Load More