महाराष्ट्र के इस गांव में पढ़ाई के लिए बजता है सायरन, शाम को 2 घंटे बंद रहते हैं मोबाइल-टीवी
महाराष्ट्र के बीड स्थित नागापुर गांव में 'सायरन ब्लोज़ फॉर स्टडी' अभियान के तहत शाम 7 बजे सायरन बजते ही छात्र गैजेट्स/मोबाइल/टीवी छोड़कर 2 घंटे पढ़ाई करते हैं। उप-सरपंच संतोष सोलंके ने कहा, "यह हर घर के लिए...आदेश जैसा होता है और यह पहल महज़ एक रस्म बनकर न रह जाए इसके लिए निगरानी समिति समय-समय पर निरीक्षण करती है।"