महाराष्ट्र के इस शहर में हर शाम बजता है ‘डिजिटल डिटॉक्स सायरन’, जानिए क्या है ये?

महाराष्ट्र के सांगली ज़िले के वडगांव में हर शाम 7 बजे सायरन बजते ही 'डिजिटल डिटॉक्स घंटा' शुरू होता है। साढ़े आठ बजे तक गांव वाले मोबाइल, टीवी और सोशल मीडिया से दूर रहकर पढ़ाई, बातचीत और सामुदायिक गतिविधियों में समय बिताते हैं। पंचायत की पहल से शुरू यह अनुशासन 2022 से गांव की दिनचर्या बन गया है।