कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में एक स्कूल का लोहे का गेट गिरने से उसके नीचे दबकर छठवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई है। मृतक छात्र की पहचान स्वरूप माने के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वरूप टॉयलेट जा रहा था तभी स्कूल के गेट का एक हिस्सा उसके ऊपर गिर गया और उसकी मौके पर मौत हो गई।