महाराष्ट्र के गांव ने खुद को घोषित किया 'जाति-मुक्त'

अहिल्यानगर (महाराष्ट्र) के गांव 'सौंदाला' के सरपंच शरद अरगड़े की अध्यक्षता में ग्राम सभा ने एक प्रस्ताव पारित कर खुद को 'जाति मुक्त गांव' घोषित कर दिया है। गांव में अब किसी भी सरकारी या गैर-सरकारी सामाजिक कार्यक्रम में जाति का उल्लेख नहीं किया जाएगा। इस प्रस्ताव को अब रजिस्ट्रेशन के लिए सरकार और संबंधित डिपार्टमेंट को भेजा जाएगा।

Load More