inshorts

महाराष्ट्र के जितने दुख और संकट हैं सब होली में जलकर खाक हो जाएं: डिप्टी CM शिंदे

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद ने कहा है, "महाराष्ट्र के सभी दुख और संकट होली में जलकर खाक हो जाएं।" उन्होंने कहा कि इस पर्व पर महाराष्ट्र के सभी किसान और लाडली बहन-भाई के जीवन में आनंद आ जाए। बकौल शिंदे, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व अन्य सहयोगी पूरे प्रदेश में ऐसे ही खुशी का माहौल बनाने की कोशिश करते रहें।