महाराष्ट्र के टाइगर रिज़र्व में पहली बार यूरेशियन ऊदबिलाव को कैमरे में किया गया कैद
महाराष्ट्र के नवेगांव-नागझिरा टाइगर रिज़र्व (एनएनटीआर) में पहली बार दुर्लभ यूरेशियन ऊदबिलाव की तस्वीर कैमरे में कैद की गई है। यह तस्वीर 2024-2025 के फेज-IV मॉनिटरिंग के दौरान कोका रेंज में ली गई है। भारत में ऊदबिलाव की 3 प्रजातियां पाई जाती हैं जो वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित हैं और अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ द्वारा सूचीबद्ध हैं।