महाराष्ट्र के डॉक्टर अभय बंग और उनकी पत्नी रानी बंग 40-वर्षों से गढ़चिरौली में आदिवासी समुदाय का मुफ्त में इलाज कर रहे हैं। दंपति ने अपने प्रयास से गढ़चिरौली में शिशु मृत्यु दर को घटाने में सफलता हासिल की। उन्होंने बताया, "शुरुआत में गढ़चिरौली में शिशु मृत्यु दर 1000 में से 121 थी, अब इसमें 60% की कमी आई है।"