महाराष्ट्र की नई सरकार के 100 दिन पूरे होने पर 8761 हथियारों को काटकर कबाड़ में बेचा गया

मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र में महायुति सरकार के 100 दिन पूरे होने पर 8,761 अवैध हथियारों का निस्तारण किया है। पुलिस के अनुसार, इनमें देसी पिस्टल, रिवॉल्वर, विदेशी पिस्टल के साथ-साथ तलवार, चाकू, कोयता, छुरी, खंजर, चॉपर, कुकरी और खाली हैंड ग्रेनेड शेल शामिल थे। इन सभी अवैध हथियारों को नष्ट कर स्क्रैप के रूप में बेच दिया गया है।