पुणे (महाराष्ट्र) में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम के 22 संदिग्ध मामले सामने आए हैं जिसके बाद नगर निगम के अधिकारियों ने मरीज़ों की विस्तृत जांच की। स्वास्थ्य विभाग ने मरीज़ों के सैंपल जांच के लिए आईसीएमआर-एनआईवी को भेजे हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक, गुइलेन-बैरे सिंड्रोम एक दुर्लभ स्थिति है जिसमें अचानक सुन्नता और मांसपेशियों में कमज़ोरी हो जाती है।