महाराष्ट्र के पालघर में एक नदी में मंगलवार को एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव बंद बोरे में उतराता मिला। पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र 20-30 साल के बीच हो सकती है और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव को बोरे में भरकर नदी में फेंक दिया गया।