महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे के PA की पत्नी ने की खुदकुशी, 9 माह पहले हुई थी शादी

महाराष्ट्र की पर्यावरण मंत्री और बीजेपी नेता पंकजा मुंडे के पीए अनंत गर्जे की पत्नी गौरी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। गौरी के परिजन का आरोप है कि अनंत का किसी महिला से अफेयर था जिसके चलते गौरी मानसिक रूप से परेशान थीं। फरवरी-2025 में उनकी शादी हुई थी। अनंत को गिरफ्तार किया गया है।