महाराष्ट्र के माथेरान हिल स्टेशन पर कार व बाइक चलाने पर है मनाही
महाराष्ट्र के माथेरान हिल स्टेशन पर कार, बाइक व ऑटो के ले जाने पर मनाही है। दरअसल, राज्य सरकार ने माथेरान को पर्यावरण के दृष्टिकोण से अतिसंवेदनशील क्षेत्र घोषित किया हुआ है जिस वजह से यहां वाहनों के ले जाने पर रोक है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिसंबर 2023 से माथेरान में ई-रिक्शा चलाया जा रहा है।