महाराष्ट्र के लोनावाला में चलती कार में युवती से गैंगरेप, बाद में पीड़िता को रास्ते में फेंका
महाराष्ट्र के लोनावाला में तीन युवकों ने एक लड़की को ज़बरदस्ती कार में खींच लिया और फिर हाथ बांधकर अलग-अलग जगहों पर गैंगरेप किया। आरोपियों ने बाद में युवती को सड़क के किनारे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है।