महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कोपरी पाचपाखाड़ी सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ उनका परिवार और उप-मुखमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। शिवसेना (शिंदे गुट) नेताओं का कहना है कि इस बार 100% नहीं बल्कि हज़ार फीसदी तय है कि एकनाथ शिंदे ही राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे।