अहिल्यानगर (महाराष्ट्र) में 'आई लव मोहम्मद' से जुड़ी रंगोली बनाए जाने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है। बकौल पुलिस, कुछ लोगों ने 'आई लव मोहम्मद' से जुड़ी एक रंगोली बनाई व मुस्लिम समुदाय ने इसे पैगंबर मोहम्मद का अपमान समझ लिया था। वहीं, बवाल बढ़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर 30 लोगों को हिरासत में लिया।