महाराष्ट्र में 2 भाइयों ने माता-पिता की गला घोंटकर की हत्या, फिर ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
नांदेड़ (महाराष्ट्र) में 2-भाइयों ने अपने माता-पिता की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस के मुताबिक, जब माता-पिता घर पर सो रहे थे, उसी वक्त दोनों ने उनकी हत्या की। बकौल रिपोर्ट, पिता को लकवा था और बीमार मां की वजह से घर में आर्थिक परेशानियां थीं।