महाराष्ट्र में 3 चोरों को पुलिस ने चलती ट्रेन से पकड़ा, ज़ब्त किए ₹1.35 करोड़ के गहने

नागपुर (महाराष्ट्र) रेलवे पुलिस ने चलती ट्रेन से 3 चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, हैदराबाद में एक घर में चोरी कर फरार हुए आरोपियों को सूचना पर नागपुर रेलवे पुलिस ने तेलंगाना एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार किया। बकौल पुलिस, आरोपियों के पास से ₹1.35 करोड़ के गहने, ₹19 लाख नकद और 24 देशों की करेंसी मिली है।