inshorts

महाराष्ट्र में 700 फीट गहरी खाई में स्कॉर्पियो गिरने से 8 लोगों की मौत, दूरबीन से खोजे जा रहे शव

महाराष्ट्र में महाबलेश्वर के पास पर्यटकों की स्कॉर्पियो 500-700 फीट गहरी खाई में गिर गई जिसमें सतारा के 8 लोगों की मौत हो गई है। दूरबीन की मदद से शव खोजे जा रहे हैं। स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग कोंकण से लौट रहे थे और पुलिस ने कहा कि शवों को खोजने में अभी और समय लग सकता है।