महाराष्ट्र में अब 24 घंटे खुली रहेंगी दुकानें, केवल इन्हें नहीं होगी अनुमति

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों को 24-घंटे संचालित करने की अनुमति दे दी है। हालांकि, यह छूट परमिट रूम, बियर बार और वाइन शॉप जैसे प्रतिष्ठानों पर लागू नहीं होगी जो शराब की बिक्री या सर्व करते हैं। श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह फैसला विभिन्न प्रतिष्ठानों की शिकायतों के बाद लिया गया है।