महाराष्ट्र में इंस्टाग्राम स्टोरी पर ज़्यादा लाइक्स मिलने पर दोस्त ने की नाबालिग की हत्या

वर्धा (महाराष्ट्र) में इंस्टाग्राम स्टोरी पर ज़्यादा लाइक्स मिलने से नाराज़ दोस्त ने 17-वर्षीय हिमांशु चिमनी की चाकू मारकर हत्या कर दी। बकौल पुलिस, आरोपी मानव जुमनाके को स्टोरी पर कम वोट मिले थे जिससे विवाद हो गया और मुद्दे को सुलझाने के लिए दोनों ने शनिवार को मुलाकात की जहां मानव ने चाकू घोंपकर हिमांशु की हत्या कर दी।