भंडारा (महाराष्ट्र) की एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में शुक्रवार को हुए धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाके में करीब 7 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बचाव और चिकित्सा कर्मी घटनास्थल पर फंसे अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।