महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री की बेटी से मनचलों ने की छेड़छाड़, तस्वीर खींचने की कोशिश की

जलगांव (महाराष्ट्र) में संत मुक्ताई यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी समेत कई लड़कियों से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनचलों ने खडसे की बेटी की तस्वीरें खींचने की भी कोशिश की। मंत्री के मुताबिक, आरोपियों ने बेटी के साथ मौजूद सुरक्षा गार्ड को कॉलर पकड़कर धमकी दी थी।