महाराष्ट्र में कार चलाते वक्त शख्स को आया 'हार्ट अटैक', कई गाड़ियों को मारी टक्कर
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शनिवार तड़के कार चलाते वक्त धीरज पाटिल नामक एक शख्स को 'हार्ट अटैक' आ गया जिसके बाद बेकाबू हुई कार ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में धीरज की मौत हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हादसे के वक्त कार की रफ्तार काफी तेज़ थी।