inshorts

महाराष्ट्र में कॉलेज की फीस देने से मना करने पर बेटे ने की पिता की हत्या

लातूर (महाराष्ट्र) में कॉलेज की फीस भरने के लिए पैसे न देने पर बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी है। बकौल रिपोर्ट्स, हाल ही में युवक ने फीस भरने के लिए पिता से पैसे मांगे थे और घर में गैस खत्म होने पर उसकी मां ने उसी पैसे से नया सिलिंडर खरीद लिया था।