महाराष्ट्र में कैलाश विजयवर्गीय के साथ 'डॉली चायवाला' ने किया BJP के लिए प्रचार

नागपुर (महाराष्ट्र) में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी के नागपुर प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर डॉली चायवाला पहुंचे और उन्होंने उनके साथ मंच साझा किया। विजयवर्गीय ने इसकी तस्वीरें 'X' पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "नागपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में जोश से भरे कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की महाविजय के लिए प्राण-प्रण से जुटने का संकल्प लिया।"