महाराष्ट्र में गैस कटर से की गई बैंक लूटने की कोशिश, ब्लास्ट होने से जलकर राख हुई बैंक

छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) में रविवार तड़के चोरों ने गैस कटर से महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक का ताला काटकर लूटने की कोशिश की लेकिन तभी अचानक सिलिंडर में ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई और पूरी ब्रांच जलकर खाक हो गई। आग का बड़ा गुबार उठता देख चोर सबकुछ छोड़कर फरार हो गए। चोरों की कार ब्रांच के बाहर खड़ी मिली।