पुणे (महाराष्ट्र) पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने शादी से इनकार करने पर अपनी प्रेमिका को दूसरी मंज़िल से नीचे फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और दोनों 9 वर्ष से प्रेम-प्रसंग में थे। बकौल पुलिस, युवक को शक था कि उसकी प्रेमिका का किसी और व्यक्ति के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है।