नागपुर (महाराष्ट्र) में एक मामले में ज़मानत पर रिहा हुए अपराधी को पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जेल से छूटते ही एक रील पोस्ट की जिसमें उसने लिखा था, "वेलकम भाई, बाप तो बाप रहेगा।" आरोपी को महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम के मामले में ज़मानत मिली थी। हालांकि, उसे वापस जेल भेज दिया गया है।