महाराष्ट्र में तूफान मचाने आ रहा है चक्रवात 'शक्ति', मुंबई समेत इन ज़िलों के लिए चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई ज़िलों के लिए चक्रवात 'शक्ति' की चेतावनी जारी की है। 4-7 अक्टूबर के बीच मुंबई, ठाणे, पालघर, और रायगढ़ में तेज़ हवाएं और भारी बारिश की संभावना है। उत्तरी महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में हवा की रफ्तार 65 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।