महाराष्ट्र में तीसरी मंज़िल पर बंधा बकरा बालकनी में लटका, किया गया रेस्क्यू
महाराष्ट्र के ठाणे ज़िले के मुंब्रा इलाके से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक बकरा तीसरी मंज़िल से बेहद खतरनाक तरीके से लटका हुआ नज़र आ रहा है। इसी दौरान बकरे का मालिक और कुछ स्थानीय युवक हिम्मत दिखाते हुए ऊपर पहुंचकर सावधानी से बकरे को पकड़ते हैं और धीरे-धीरे अंदर खींच लेते हैं।