महाराष्ट्र में दादा संग डांस क्लास जा रही 7 वर्षीय बच्ची को ट्रक ने कुचला, हुई मौत
महाराष्ट्र के नागपुर में अपने दादा संग स्कूटर से डांस क्लास जा रही 7 वर्षीय बच्ची को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर गई। इसके बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।