महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के चलते एनएसई ने 15-जनवरी को सेटलमेंट हॉलिडे की घोषणा की है। हालांकि, शेयर बाज़ार में ट्रेडिंग सामान्य रूप से जारी रहेगी। एनएसई के अनुसार, 15-जनवरी को T+0 सेटलमेंट नहीं होगा, इसलिए निवेशकों और मार्केट-पार्टिसिपेंट्स को सेटलमेंट पर पड़ने वाले असर को ध्यान में रखकर अपने सौदों की योजना बनाने की सलाह दी गई है।