महाराष्ट्र में प्याज ₹1/किलो बिकने पर किसान ने 600 बोरियों में लगा दी आग, सामने आया वीडियो
धाराशिव (महाराष्ट्र) में भगवान साबले नामक किसान ने गुस्से में प्याज की करीब 600 बोरियों में आग लगा दी जिसका वीडियो सामने आया है। साबले के मुताबिक, बाज़ार में प्याज महज़ ₹1/किलोग्राम बिक रहा था जिससे लागत नहीं निकल रही थी। साबले ने बताया कि लगभग 4 एकड़ में प्याज की खेती की थी जिसमें करीब ₹3-4 लाख खर्च हुए।