महाराष्ट्र के गढ़चिरौली ज़िले में गुरुवार को एक तेज़ रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई जिससे उसमें आग लग गई और इस घटना में बाइक पर सवार 3 लड़कों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतकों में शामिल दो लड़के सगे भाई थे जबकि तीसरा उनका दोस्त था और किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।