महाराष्ट्र में पत्नी से झगड़े के बाद शख्स ने 3 माह की बच्ची को ज़मीन पर पटका, हुई मौत

कुर्ला (महाराष्ट्र) में एक शख्स को अपनी 3 महीने की बच्ची की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी 6-महीने से बेरोज़गार है और अक्सर उसका पत्नी से झगड़ा होता था। वारदात वाले दिन भी आरोपी का पत्नी से झगड़ा हुआ और उसने बच्ची को उठाकर ज़मीन पर पटक दिया जिससे उसकी मौत हो गई।