महाराष्ट्र में बनेगी देश की पहली AI यूनिवर्सिटी, टास्क फोर्स का हुआ गठन

महाराष्ट्र में देश की पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) यूनिवर्सिटी बनेगी जिसके लिए राज्य सरकार ने 22 सदस्यीय टास्क फोर्स का गठन किया है। इसकी जानकारी राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री आशीष शेलार ने दी है। गौरतलब है कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के '2047 तक विकसित भारत' के दृष्टिकोण के तहत की जा रही है।