महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) ने गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन पर क्रिकेट देखने वाले एक बस चालक को बर्खास्त कर दिया है। बस में सवार एक यात्री ने क्रिकेट देख रहे चालक का वीडियो रिकॉर्ड कर परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक को भेजा था जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। सरनाईक ने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।