महाराष्ट्र में मां की डांट से नाराज़ होकर घर से भागा किशोर, GRP ने परिवार से मिलाया
ठाणे (महाराष्ट्र) में मां की डांट और पिटाई से नाराज़ 13-वर्षीय किशोर घर से भाग गया जिसे कुछ घंटों बाद जीआरपी ने उसके परिवार से मिलाया। बकौल जीआरपी अधिकारी, निर्भया प्रकोष्ठ के 3 सदस्य ने 19 जुलाई को ठाणे रेलवे स्टेशन के प्लैटफॉर्म नंबर-6 पर किशोर को बेंच पर अकेले बैठे देखा और पूछने पर उसने घटना की जानकारी दी।