महाराष्ट्र में मराठी नहीं बोल पाने पर मां ने गला घोंटकर की 6 साल की बेटी की हत्या
नवी मुंबई (महाराष्ट्र) में एक महिला ने कथित तौर पर मराठी नहीं बोल पाने पर अपनी 6 साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर उसे हार्ट अटैक बताकर अपराध छिपाने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि महिला को बेटे की ख्वाहिश थी लेकिन उसे बेटी हो गई जिससे वह लंबे समय से तनाव में थी।